बांका: शंभूगंज में 400 लीटर से ज़्यादा विदेशी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
Banka, Banka | Apr 17, 2026 शंभूगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह 8 बजे मद्यनिषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। एक महिंद्रा बोलोरो पिकअप को संदेह के आधार पर रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसके पीछे डाला में 39 टीन के डब्बों में भरी हुई ऑफिसर चॉइस की कुल 400.140 लीटर शराब बरामद किया