बीना: गांधी चौराहे पर अवैध निर्माण के खिलाफ नपा, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दुकानदारों का हंगामा
Bina, Sagar | Apr 27, 2026 सोमवार शाम करीब 5:30 बजे नगर पालिका अधिकारी आरके गौरव के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई। जिसमें बड़ी संख्या में नगर पालिका कर्मचारियों ने तहसीलदार अंबर पंथी की मोजुदगी में जेसीबी के माध्यम से कार्रवाई शुरू की । लेकिन चंद देरी के बाद ही मौके पर पहुंचे दुकान संचालक ने जमकर हंगामा किया।