*सीमावर्ती नेसंग पंचायत में संयुक्त जागरूकता शिविर आयोजित*
Bushahr Today
रिकांगपिओ/किन्नौर। पूह उपमंडल की सीमावर्ती नेसंग ग्राम पंचायत के पंचायत घर में एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
इस संयुक्त जागरूकता शिविर में कृषि एवं आत्मा परियोजना के अधिकारियों ने प्राकृतिक खेती एवं वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा कृषि उपकरणों के लिए दी जा रही वित्तीय अनुदान सहायता पर जानकारी दी।
उद्यान विशेषज्ञों ने कीट प्रबंधन, कीटनाशकों पर नियंत्रण एवं स्प्रे शेड्यूल, फलों की उन्नत किस्में विकसित करें ताकि बाजार में किसानों ऊंचेको उनकी उपज व गुणवत्ता पूर्ण उत्पादों का उचित मूल्य उपलब्ध हो सके।
इससे पूर्व, स्थानीय प्रधान आशा नेगी ने विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों का स्वागत किया तथा पंचायत समिति सदस्य अनीता नेगी ने समय-समय पर संयुक्त शिविर आयोजित करने पर बल दिया ताकि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को वर्तमान प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी मिल सके।