सीजेपी के प्रोटेस्ट के आवाहन के बाद दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था दिल्ली पुलिस की तरफ से की गई है बॉर्डर पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया। संदिग्ध गाड़ियों को रोक कर उनकी आईडी प्रूफ लिए जा रहे हैं और चेकिंग की जा रही है। किसी भी गाड़ी में अगर ब्लैक फिल्म लगी है तो उन्हें उतारा जा रहा है। हरियाणा पंजाब हिमाचल की तरफ से आने वाली गाड़ियों को बिना चेकिंग के दिल्ली में एंट्री नहीं दी जा रही। सिंघु बॉर्डर पर टू लेयर बेरिकेटिंग की गई है। यानी जब हरियाणा का बॉर्डर खत्म होता है तो वहां पर हरियाणा पुलिस चेकिंग कर रही है और जैसे ही दिल्ली में एंट्री की जाती है तो वहां पर भी बैरिकेडिंग लगाकर दिल्ली पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस कर्मी अतिरिक्त पुलिस बल महिला पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में सिंघु बॉर्डर पर तैनात किए गए। सभी गाड़ियों की गहन चेकिंग की जा रही है यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी माध्यम से सिंघु बॉर्डर के रास्ते होता हुआ दिल्ली में एंट्री करके प्रोटेस्ट स्थल तक ना पहुंच सके।
Delhi, India | Oct 10, 2026