सदर: कैश नहीं, पशु चाहिए! प्रयागराज STF के दरोगा ने रिश्वत में मांगे मवेशी और महंगा कुत्ता, हिसार में FIR दर्ज
Sadar, Allahabad | Oct 11, 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस की साख को बट्टा लगाने वाला एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रयागराज एसटीएफ में तैनात एक दरोगा ने अवैध शराब तस्करी के एक आरोपी से केस से नाम बाहर करने के एवज में जो रिश्वत मांगी, उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरोगा साहब ने पैसों के साथ-साथ दो गाय, एक भैंस और एक महंगा 'जर्मन शेफर्ड' कुत्ता रिश्वत में मांग लिया!"