ऊंचाहार: हिसामपुर खुर्रमपुर गाँव में दबंगों ने घर में घुसकर मां-बेटी को पीटा, पुलिस से की शिकायत
ऊँचाहार क्षेत्र के हिसामपुर गाँव में रविवार की देर शाम, लगभग आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर मां बेटी की पिटाई कर दी, तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।गाँव के रामसुमेर ने बताया कि पड़ोस के कुछ लोग घर में घुस आये और बेटी काजल व पत्नी मिथलेश को मारपीट कर घायल कर दिया।इस दौरान काजल के सिर पर गम्भीर चोटें आई, घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।