बीना: बीना रेलवे स्टेशन पर डॉम निर्माण में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही, बिना सुरक्षा उपकरण मजदूर ऊंचाईयों पर कर रहे काम
Bina, Sagar | Apr 22, 2024 बीना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन के द्वारा डॉम का निर्माण कराया जा रहा है जिससे यात्रियों को बैठने की उचित व्यवस्था की जा सके,लेकिन डॉम निर्माण में ठेकेदार के द्वारा बड़ी लापरवाही की जा रही है जिससे मजदूरों की जान पर खतरा मंडरा रहा है, मजदूर ऊंचाइयों पर बिना सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे हैं, जिसकी शिकायत रेलअधिकारियों से की गई।