बीना: मुंबई कटिहार के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, बीना रेलवे स्टेशन पर मिलेगी यात्रियों को सुविधा
Bina, Sagar | Apr 22, 2024 मुंबई सेंट्रल कटिहार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से 29 जून तक शनिवार को मुंबई स्टेशन से सुबह 10:30 बजे चलकर रविवार को 5:53 बजे बीना स्टेशन आएगी, वही समर स्पेशल ट्रेन 23 अप्रैल से 2 जुलाई तक हर मंगलवार को कटिहार स्टेशन से रात 12:15 बजे चलकर बुधवार की रात 1:30 बजे बीना स्टेशन आएगी और 6:40 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।