बीना: भगत सिंह वार्ड में 34 वर्षीय युवक के साथ मारपीट, पुलिस ने एक आरोपी पर किया मामला दर्ज
Bina, Sagar | Apr 22, 2024 बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत भगत सिंह वार्ड में युवक के साथ एक आरोपी ने मारपीट कर दी।,जिसकी शिकायत फरियादी ने बीना थाने में दर्ज कराई है। जानकारी अनुसार 34 वर्षीय हीरालाल रैकवार निवासी भगत सिंह वार्ड का एक युवक से पुराना विवाद चल रहा था,जिसके चलते युवक के साथ आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी, पुलिस ने शिकायत पर आरोपी महबूब के खिलाफ मामला दर्ज किया।