बीना: ग्राम बैधई में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Apr 21, 2024 30 वर्षीय विकास पिता मथुरा प्रसाद निवासी ग्राम बैधई का रात में किसी बात को लेकर पत्नी से विवाह चल रहा था और वह रात में घर से निकल गया। वही आज सुबह घर से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ पर युवक का शव फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।