बीना: चैतन्य धाम मंदिर से निकली भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा, बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग हुए शामिल
Bina, Sagar | Apr 21, 2024 आज श्री महावीर जयंती के उपलक्ष में जैन मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। भगवान महावीर जयंती के अवसर पर श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर चैतन्य धाम से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई,जिसमें सैकड़ो की तादाद में जैन समाज की महिलाएं पुरुष व बच्चे शामिल हुए, शोभा यात्रा में बच्चे और महिलाएं धार्मिक गीतों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे।