देवबंद: देवबंद में निहंग सिखों पर हमले के विरोध में SDM कोर्ट परिसर में सिख समाज ने किया धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
देवबंद में निहंग सिखों पर हुए हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से सिख समाज में रोष बढ़ गया है। शनिवार को सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों ने एसडीएम कोर्ट परिसर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया और जल्द कार्रवाई की मांग उठाई। बताया गया कि तल्हेड़ी बुजुर्ग में बाइक की मामूली टक्कर के बाद कुछ लोगों ने दो निहंग भाइयों और उनकी मां के साथ मारपीट की थी