कोलायत: श्रीकोलायत में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बनने पर मुरलीधर सैन का भव्य स्वागत किया गया
श्रीकोलायत भाजपा मंडल कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता मुरलीधर सैन के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री के निजी सहायक तेजाराम मेघवाल की विशेष उपस्थिति रही। कार्यकर्ताओं ने मुरलीधर सैन का साफा एवं फूल-मालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।