बहेड़ी: बहेड़ी बाईपास मार्ग पर स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन न.पा. चेयरपर्सन रश्मि जायसवाल और भाजपा नेत्री श्रुति गंगवार ने किया
नगर पालिका परिषद बहेड़ी की चेयरपर्सन राशिम जायसवाल और उनके साथ भाजपा नेत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार की पुत्री श्रुति गंगवार ने आज 22 जून देर शाम।करीब साढ़े आठ बजे संयुक्त रूप से बहेड़ी बाईपास मार्ग पर स्ट्रीट लाइटों का शुभारंभ किया। उद्घाटन के साथ ही बाईपास रोशनी से जगमगाने लगा जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई ।