खरीक: गंगा में डूबने से दो किशोरों की मौत, गांव में छाया मातम
कालीकौरेया गंगा घाट पर नहाने के दौरान पैर फिसलने से दो किशोर गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोटखरोक निवासी बमबम कुमार (16) और अनिकेत कुमार (12) के रूप में हुई है। स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ टीम ने दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा है