डुमरांव: डुमरांव में पश्चिमी रेल फाटक के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Dumraon, Buxar | Mar 8, 2026 डुमरांव के पश्चिमी रेल फाटक के समीप रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और इसकी जानकारी रेलवे पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।