उज्जैन शहर: 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत एसपी ने की जिलेवासियों से साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील
उज्जैन। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने जिलेवासियों से ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी, केवाईसी फ्रॉड और अन्य साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। एसपी ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी या बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें