जौनपुर: जौनपुर शहर में 46 घंटे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
सावन सोमवार पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में 46 घंटे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध रविवार (2 अगस्त) सुबह 10 बजे से मंगलवार (4 अगस्त) सुबह 8 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान गैस, पेट्रोल, डीजल और मेडिकल सेवाओं से जुड़े वाहनों को छोड़कर अन्य सभी भारी वाहनों के शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं