सहारनपुर: साहरनपुर में श्री मुंशी राम मेढ़ धर्मशाला ट्रस्ट ने किरायेदारों पर अवैध निर्माण का लगाया आरोप, एसएसपी से मदद मांगी
सहारनपुर के लक्खीगेट पुल कम्बोहान स्थित श्री मुंशी राम मेढ़ राजपूत धर्मशाला ट्रस्ट में किरायेदारों द्वारा अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। मंगलवार को ट्रस्ट के अध्यक्ष हरपाल वर्मा के नेतृत्व ट्रस्ट के लोगो ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा है। ट्रस्ट के दो किरायेदारों और उनके चार साथियों ने मिलकर संपत्ति की छत को गिरा दिया है।