सहारनपुर: चिलकाना पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत ₹550000 की 50 ग्राम अवैध स्मैक सहित अभियुक्त को नल्हेडा से गिरफ्तार किया
थाना चिलकाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर 2:30 बजे मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्त अफसर को नल्हेडा से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जिसके कब्जे से 50 ग्राम अवैध स्मैक जिसकी कीमत ₹550000 है, एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।