सहारनपुर: जिला अस्पताल के ओपीडी वार्ड में सर्जन और सीएमएस के बीच तनातनी, सर्जन ने सीएमएस पर लगाए गंभीर आरोप
सहारनपुर जिला अस्पताल में फिलहाल गुटबाजी साफ तौर पर देखी जा सकती है। काफी लंबे समय से सहारनपुर जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में तैनात डॉक्टरों और सीएमएस के बीच विवाद चल रहा है। सर्जिकल वार्ड में तैनात डॉक्टरों का मंगलवार दोपहर 2:30 बजे आरोप था कि जिला अस्पताल की सीएमएस के द्वारा डॉक्टर के ऊपर अनैतिक दबाव बनाकर कार्य कराए जा रहे हैं।