बसना: शिक्षक प्रेमचन्द साव को नवाचारी शिक्षण के लिए राज्य स्तरीय सम्मान
राजधानी रायपुर में कलिंगा यूनिवर्सिटी में आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी में शिक्षक प्रेमचन्द साव को नवाचारी एवं गतिविधि आधारित शिक्षण के लिए सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष सुधीर गौतम ने उन्हें सम्मान-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया।