शुजालपुर: कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में शुजालपुर में पटाखों के अवैध भंडारण पर छापामार कार्रवाई
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में शुजालपुर में पटाखों के अवैध भंडारण के संबंध में छापामार कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शुजालपुर श्री राजकुमार हलदर, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शुजालपुर श्री निमेष देशमुख, नायब तहसीलदार श्री घनश्याम लोहार, थाना प्रभारी शुजालपुर सिटी श्री प्रवीण पाठक की विशेष भूमिका रही।