गोमिया: गोमिया में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, बीडीओ ने जनता से सही जानकारी देने की अपील की
Gumia, Bokaro | May 16, 2026 गोमिया में देश के महाअभियान 'जनगणना 2027' के प्रथम चरण की शुरुआत गोमिया प्रखंड क्षेत्र में भी हो चुकी है।आज शनिवार को इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को लेकर गोमिया प्रखंड प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहा है। समय लगभग साढ़े 3 बजे बीडीओ ने आम जनता से अपील किया है कि जब भी कर्मचारी आपके घर आएं, तो उन्हें अपने परिवार की बिल्कुल सही और सटीक जानकारी दें।