झाझा: झाझा दुर्गा मंदिर चौक पर भाजपा की ओर से आमसभा का किया गया आयोजन, केंद्र सरकार की बताई गई उपलब्धियां
Jhajha, Jamui | Feb 10, 2024 शनिवार को झाझा दुर्गा मंदिर चौक पर भाजपा की ओर से आमसभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पार्टी नगर अध्यक्ष सूरज सिंह ने की। भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शैलेश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में केंद्र सरकार ने लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया। अब तक के कार्यकाल में देश में कई विकास कार्य हुए और लोगों को उसका लाभ मिला।