मुशहरी: सीनियर एसपी के आदेश पर बरियारपुर थाना क्षेत्र में विशेष छापामारी, लगभग 333 लीटर विदेशी शराब बरामद
सीनियर एसपी कार्यालय से डीएसपी का बयान जारी कर कहा गया की बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव के पास एक पिकअप में लदे लगभग 333 लीटर विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब को पुलिस द्वारा जप्त किया गया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर बरियारपुर थाना द्वारा किया गया छापेमारी में पिकअप भान को भी जप्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।