संग्रामपुर: मच्छर नियंत्रण उपकरण बने शोभा की वस्तु, बढ़ते प्रकोप से नगरवासी परेशान
संग्रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र में बरसात के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से नगरवासी परेशान हैं। डेंगू-मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों के खतरे के बावजूद अब तक नगर पंचायत में फॉगिंग अभियान शुरू नहीं किया गया है। फॉगिंग के लिए लाखों रुपये की लागत से मशीन उपलब्ध है, लेकिन नियमित उपयोग नहीं होने से वह शोभा की वस्तु बनी हुई है। नगरवासियों का कहना है कि जगह-जगह जलजम