Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

चेवाड़ा: पीएम श्री प्लस टू परियोजना बालिका विद्यालय करंडे में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित

Chewara, Sheikhpura | May 11, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 289, दिनांक 10.06.2026          
    ********************************
    *जिला पदाधिकारी ने विभिन्न पंचायतों के मुखिया जी के साथ की समीक्षा बैठक, पंचायतों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा* 
*****************************  
     आज दिनांक 10 जून, 2026 को
 शेखपुरा समाहरणालय स्थित 'मंथन सभागार' में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में जिले के सभी पंचायतों के मुखिया जी के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर व्याप्त समस्याओं को चिन्हित कर उनके त्वरित समाधान हेतु कार्ययोजना तैयार करना था। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी मुखिया जी से उनके क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जिसपर मुखिया जी ने एक स्वर में मुख्य रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करवाया।
जिलें में खराब पड़े नलकूपों और चापाकलों की मरम्मत, हर खेत तक सिंचाई के लिए बिजली ट्रांसफार्मर लगवाने और पइन (नहर) के जीर्णोद्धार का मुद्दा प्रमुखता से उठा। विभिन्न पंचायतों में नाली-गली निर्माण, स्ट्रीट लाइट भुगतान, सहकार भवन, पंचायत सरकार भवन और विवाह भवन जैसे अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने की मांग की गई। जिला अंतर्गत पेंशनधारियों को समय पर लाभ दिलाने और लाभुकों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई।
जिलें के किसानों के पंजीकरण और अन्य कृषि संबंधी सुविधाओं को सुलभ बनाने का अनुरोध किया गया। बैठक में कई मुखिया जी ने अपने-अपने क्षेत्रों की विशिष्ट समस्याओं को रखा जैसे मेहूस मुखिया जी ने विभिन्न वार्डो में पेयजल आपूर्ति कराने और मेहूस से रामनुबिघा तक आहर और पइन के जीर्णोद्धार की मांग की। लहना मुखिया जी ने वार्ड संख्या 05, 14 और 07 में मोटर स्टार्टर की मरम्मत और बिजली के तार लगाने की आवश्यकता बताई। पुरैना एवं इकरामा पुरैना में पेयजल आपूर्ति एवं स्ट्रीट लाइट भुगतान, जबकि इकरामा में सहकार भवन निर्माण कार्य शुरू करने का अनुरोध किया गया।
चक्रदरा, एकरामा डीह कोसुभा मुख्या जी ने लंबे समय से बंद पड़े विवाह भवन पंचायत सरकार भवन आदि निर्माण कार्य को पुनः शुरू करने पर जोर दिया गया।
जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से निष्पादन किया जाएगा। सभी मुखिया जी को निर्देश दिया गया कि वे अपने पंचायत के खराब पड़े चापाकलों की सूची तुरंत उपलब्ध कराएं, ताकि युद्धस्तर पर उनकी मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
जिला पदाधिकारी महोदय ने जिले के सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि वे अनिवार्य रूप से अपना 'जीवन प्रमाणीकरण' कराएं, ताकि उन्हें मिलने वाली राशि में कोई व्यवधान न आए।
इस समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा), सहायक पंचायत राज पदाधिकारी सहित मेहूस, कोसुभा, कैथवा, दिह्कोसुभा इकरामा, महासार, मालदह, पैन और पुरैना पंचायतों के मुखियागण एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,** 
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 289, दिनांक 10.06.2026 ******************************** *जिला पदाधिकारी ने विभिन्न पंचायतों के मुखिया जी के साथ की समीक्षा बैठक, पंचायतों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा* ***************************** आज दिनांक 10 जून, 2026 को शेखपुरा समाहरणालय स्थित 'मंथन सभागार' में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में जिले के सभी पंचायतों के मुखिया जी के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर व्याप्त समस्याओं को चिन्हित कर उनके त्वरित समाधान हेतु कार्ययोजना तैयार करना था। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी मुखिया जी से उनके क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जिसपर मुखिया जी ने एक स्वर में मुख्य रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करवाया। जिलें में खराब पड़े नलकूपों और चापाकलों की मरम्मत, हर खेत तक सिंचाई के लिए बिजली ट्रांसफार्मर लगवाने और पइन (नहर) के जीर्णोद्धार का मुद्दा प्रमुखता से उठा। विभिन्न पंचायतों में नाली-गली निर्माण, स्ट्रीट लाइट भुगतान, सहकार भवन, पंचायत सरकार भवन और विवाह भवन जैसे अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने की मांग की गई। जिला अंतर्गत पेंशनधारियों को समय पर लाभ दिलाने और लाभुकों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। जिलें के किसानों के पंजीकरण और अन्य कृषि संबंधी सुविधाओं को सुलभ बनाने का अनुरोध किया गया। बैठक में कई मुखिया जी ने अपने-अपने क्षेत्रों की विशिष्ट समस्याओं को रखा जैसे मेहूस मुखिया जी ने विभिन्न वार्डो में पेयजल आपूर्ति कराने और मेहूस से रामनुबिघा तक आहर और पइन के जीर्णोद्धार की मांग की। लहना मुखिया जी ने वार्ड संख्या 05, 14 और 07 में मोटर स्टार्टर की मरम्मत और बिजली के तार लगाने की आवश्यकता बताई। पुरैना एवं इकरामा पुरैना में पेयजल आपूर्ति एवं स्ट्रीट लाइट भुगतान, जबकि इकरामा में सहकार भवन निर्माण कार्य शुरू करने का अनुरोध किया गया। चक्रदरा, एकरामा डीह कोसुभा मुख्या जी ने लंबे समय से बंद पड़े विवाह भवन पंचायत सरकार भवन आदि निर्माण कार्य को पुनः शुरू करने पर जोर दिया गया। जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से निष्पादन किया जाएगा। सभी मुखिया जी को निर्देश दिया गया कि वे अपने पंचायत के खराब पड़े चापाकलों की सूची तुरंत उपलब्ध कराएं, ताकि युद्धस्तर पर उनकी मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। जिला पदाधिकारी महोदय ने जिले के सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि वे अनिवार्य रूप से अपना 'जीवन प्रमाणीकरण' कराएं, ताकि उन्हें मिलने वाली राशि में कोई व्यवधान न आए। इस समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा), सहायक पंचायत राज पदाधिकारी सहित मेहूस, कोसुभा, कैथवा, दिह्कोसुभा इकरामा, महासार, मालदह, पैन और पुरैना पंचायतों के मुखियागण एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,** *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 11, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 290, दिनांक 10.06.2026          
    शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ रहे ईंट-भट्ठा श्रमिकों के बच्चे: शेखपुरा जिला प्रशासन की अनोखी पहल!
*......................................*
 
    आज दिनांक 10.06.2026 को जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारते हुए  'जिला हब फॉर विमेन'  की टीम द्वारा सुदूर क्षेत्रों में शिक्षा का उजियारा फैलाने और महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक बेहद सराहनीय कार्य किया गया। इस हेतु आज कुल 03 ईंट-भट्टे, शेखपुरा प्रखंड के पैन पंचायत, शेखोपुरसराय प्रखंड के वेलाव पंचायत एवं बरबीघा प्रखंड के सामसखुर्द पंचायत मे ईंट भट्टो पर कार्य कर रहे श्रमिक बंधु के बच्चों के लिए   संचालित 'अक्षर लर्निंग सेंटर' के कुल 125 बच्चों के बीच 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ'  योजना के अंतर्गत विशेष स्कूल किट का वितरण किया गया। जिसके तहत बच्चों को स्कूल बैग एवं पानी की बोतल, कॉपियां, स्लेट और किताबें
ड्राइंग बुक, पेंसिल बॉक्स और क्रेन रंग आदि सामग्री उपलब्ध कराया गया। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने की दिशा मे यह कार्य मील का पत्थर सावित होगा।
इसके अतिरिक्त महिलाओं और सखियों के बीच विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया ईंट-भट्टों पर काम करने वाली महिलाओं और सखियों के बीच एक विशेष जागरूकता बैठक भी की गई। इस दरम्यान महिलाओं और किशोरियों को माहवारी के दौरान साफ-सफाई रखने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें समझाया गया कि इस समय स्वच्छता न रखने से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
 महिलाओं को प्रेरित किया गया कि वे न सिर्फ अपने बेटों बल्कि बेटियों को भी नियमित रूप से स्कूल भेजें। शिक्षा ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी।
सभी उपस्थित लोगों को टीम द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वे कैसे इन योजनाओं की पात्रता जानकर इनका सही तरीके से लाभ उठा सकती हैं। 
        इस  अवसर पर जिला हब फॉर विमेन के जिला मिशन समन्वयक श्री पंकज कुमार वर्मा ने बच्चों और उनके अभिभावकों को बताया गया कि  शिक्षा ही वह इकलौता माध्यम है जिससे बच्चे आत्मनिर्भर बनकर अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं। एक शिक्षित बच्चा न केवल अपना, बल्कि अपने पूरे परिवार और समाज का भविष्य बदलने की ताकत रखता है। साथ ही, जब तक हमारी माताएं-बहनें स्वास्थ्य और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होंगी, तब तक समाज आगे नहीं बढ़ सकता। इसलिए सभी माता-पिता से अपील है कि वे बच्चों को हर दिन केंद्र पर पढ़ने के लिए जरूर भेजें।"

जिला पदाधिकारी महोदय के मार्ग दर्शन मे ईंट-भट्टों पर जाकर इन महादलित और वंचित परिवारों के बच्चों और महिलाओं को  तथा ईंट भट्ठा श्रमिक बन्धुओं के परिवारों को स्वास्थ्य, अधिकार और शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है, ताकि सुदूर ग्रामीण इलाकों तक विकास की यह अलख मजबूती से जलती रहे।
           कार्यक्रम मे मिशन समन्वयक पंकज कुमार वर्मा के साथ साथ सभी हब कर्मी एवं शिक्षक गण एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही।

*डी॰पी॰आर॰ओ॰,** 
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 290, दिनांक 10.06.2026 शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ रहे ईंट-भट्ठा श्रमिकों के बच्चे: शेखपुरा जिला प्रशासन की अनोखी पहल! *......................................* आज दिनांक 10.06.2026 को जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारते हुए 'जिला हब फॉर विमेन' की टीम द्वारा सुदूर क्षेत्रों में शिक्षा का उजियारा फैलाने और महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक बेहद सराहनीय कार्य किया गया। इस हेतु आज कुल 03 ईंट-भट्टे, शेखपुरा प्रखंड के पैन पंचायत, शेखोपुरसराय प्रखंड के वेलाव पंचायत एवं बरबीघा प्रखंड के सामसखुर्द पंचायत मे ईंट भट्टो पर कार्य कर रहे श्रमिक बंधु के बच्चों के लिए संचालित 'अक्षर लर्निंग सेंटर' के कुल 125 बच्चों के बीच 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत विशेष स्कूल किट का वितरण किया गया। जिसके तहत बच्चों को स्कूल बैग एवं पानी की बोतल, कॉपियां, स्लेट और किताबें ड्राइंग बुक, पेंसिल बॉक्स और क्रेन रंग आदि सामग्री उपलब्ध कराया गया। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने की दिशा मे यह कार्य मील का पत्थर सावित होगा। इसके अतिरिक्त महिलाओं और सखियों के बीच विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया ईंट-भट्टों पर काम करने वाली महिलाओं और सखियों के बीच एक विशेष जागरूकता बैठक भी की गई। इस दरम्यान महिलाओं और किशोरियों को माहवारी के दौरान साफ-सफाई रखने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें समझाया गया कि इस समय स्वच्छता न रखने से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। महिलाओं को प्रेरित किया गया कि वे न सिर्फ अपने बेटों बल्कि बेटियों को भी नियमित रूप से स्कूल भेजें। शिक्षा ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी। सभी उपस्थित लोगों को टीम द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वे कैसे इन योजनाओं की पात्रता जानकर इनका सही तरीके से लाभ उठा सकती हैं। इस अवसर पर जिला हब फॉर विमेन के जिला मिशन समन्वयक श्री पंकज कुमार वर्मा ने बच्चों और उनके अभिभावकों को बताया गया कि शिक्षा ही वह इकलौता माध्यम है जिससे बच्चे आत्मनिर्भर बनकर अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं। एक शिक्षित बच्चा न केवल अपना, बल्कि अपने पूरे परिवार और समाज का भविष्य बदलने की ताकत रखता है। साथ ही, जब तक हमारी माताएं-बहनें स्वास्थ्य और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होंगी, तब तक समाज आगे नहीं बढ़ सकता। इसलिए सभी माता-पिता से अपील है कि वे बच्चों को हर दिन केंद्र पर पढ़ने के लिए जरूर भेजें।" जिला पदाधिकारी महोदय के मार्ग दर्शन मे ईंट-भट्टों पर जाकर इन महादलित और वंचित परिवारों के बच्चों और महिलाओं को तथा ईंट भट्ठा श्रमिक बन्धुओं के परिवारों को स्वास्थ्य, अधिकार और शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है, ताकि सुदूर ग्रामीण इलाकों तक विकास की यह अलख मजबूती से जलती रहे। कार्यक्रम मे मिशन समन्वयक पंकज कुमार वर्मा के साथ साथ सभी हब कर्मी एवं शिक्षक गण एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,** *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 11, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 291, दिनांक 11.06.2026          
    ********************************
     *उर्वरक की कालाबाजारी पर जिला पदाधिकारी ने सख्त, लापरवाही बरतने वाले को-ऑर्डिनेटर को हटाने का निर्देश* 
***************************** 
        दिनांक 11 जून, 2026 को 
जिले में किसानों को समय पर और सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर आज जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद, की अध्यक्षता में  समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित इस बैठक में उर्वरक निगरानी समिति की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई और कई कड़े निर्देश दिए गये।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के प्रत्येक किसान को सरकार द्वारा निर्धारित दर पर ही उर्वरक मिलना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उर्वरक विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी कि वे निर्धारित मूल्य से अधिक पर उर्वरक न बेचें। साथ ही, स्थिति पर नजर रखने के लिए नियमित रूप से मासिक बैठकें आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने उर्वरक निगरानी समिति के समन्वयक (को-ऑर्डिनेटर) विनय कुमार से पिछले 4 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड मांगा। संतोषजनक उत्तर नहीं देने और कार्य में लापरवाही बरतने के कारण जिला पदाधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से उर्वरक निगरानी समिति से हटाने का निर्देश दिया। साथ ही, पिछली समिति से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अगले 2 दिनों के भीतर कार्यालय में जमा करने को कहा गया है। बैठक में जिले में उर्वरक की वर्तमान स्थिति का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। वर्तमान में जिले में यूरिया, डीएपी, एमओपी, एनपीके और एसएसपी का कुल स्टॉक 6123.164 मीट्रिक टन उपलब्ध है। जिले में कुल 249 अधिकृत होलसेलर दुकानें संचालित हैं।
विभागीय कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया गया कि हाल ही में जिले की 60 उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान
4 दुकानदारों से स्पष्टीकरण की मांग की गई , 2 दुकानों की अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) स्थायी रूप से रद्द कर दी गई है।
1 दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों  को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र की सभी उर्वरक दुकानों की सघन जांच करें। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि किसी भी दुकान में अनियमितता पाई जाती है या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है, तो संबंधित विक्रेता के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित जिले के उर्वरक विक्रेता और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,** 
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 291, दिनांक 11.06.2026 ******************************** *उर्वरक की कालाबाजारी पर जिला पदाधिकारी ने सख्त, लापरवाही बरतने वाले को-ऑर्डिनेटर को हटाने का निर्देश* ***************************** दिनांक 11 जून, 2026 को जिले में किसानों को समय पर और सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर आज जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद, की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित इस बैठक में उर्वरक निगरानी समिति की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई और कई कड़े निर्देश दिए गये। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के प्रत्येक किसान को सरकार द्वारा निर्धारित दर पर ही उर्वरक मिलना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उर्वरक विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी कि वे निर्धारित मूल्य से अधिक पर उर्वरक न बेचें। साथ ही, स्थिति पर नजर रखने के लिए नियमित रूप से मासिक बैठकें आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने उर्वरक निगरानी समिति के समन्वयक (को-ऑर्डिनेटर) विनय कुमार से पिछले 4 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड मांगा। संतोषजनक उत्तर नहीं देने और कार्य में लापरवाही बरतने के कारण जिला पदाधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से उर्वरक निगरानी समिति से हटाने का निर्देश दिया। साथ ही, पिछली समिति से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अगले 2 दिनों के भीतर कार्यालय में जमा करने को कहा गया है। बैठक में जिले में उर्वरक की वर्तमान स्थिति का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। वर्तमान में जिले में यूरिया, डीएपी, एमओपी, एनपीके और एसएसपी का कुल स्टॉक 6123.164 मीट्रिक टन उपलब्ध है। जिले में कुल 249 अधिकृत होलसेलर दुकानें संचालित हैं। विभागीय कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया गया कि हाल ही में जिले की 60 उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान 4 दुकानदारों से स्पष्टीकरण की मांग की गई , 2 दुकानों की अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) स्थायी रूप से रद्द कर दी गई है। 1 दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र की सभी उर्वरक दुकानों की सघन जांच करें। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि किसी भी दुकान में अनियमितता पाई जाती है या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है, तो संबंधित विक्रेता के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित जिले के उर्वरक विक्रेता और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,** *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 11, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 292, दिनांक 11.06.2026          
    ********************************
     *शेखपुरा में कचरा प्रबंधन अब नई नियमावली के तहत: शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में बड़ा कदम* 
****************************  
      आज दिनांक 11.06.2026 को श्री संजय कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच की अध्यक्षता में शेखपुरा शहर को प्रदूषण मुक्त, स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से शेखपुरा नगर परिषद ने 'ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2026' लागू  कराने की लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंथन सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। अपर समाहर्ता महोदय ने कहा कि इस नई व्यवस्था का लक्ष्य कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निपटान और शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। कचरे का वैज्ञानिक वर्गीकरण और नई नियमावली के अनुसार, अब कचरे को चार अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर निस्तारित किया जाना है। गीला कचरा (हरा डिब्बा) रसोई का कचरा, फल-सब्जी के छिलके और बागवानी का कचरा। इसे खाद या बायोगैस बनाने के लिए उपयोग किया जाएगा। सूखा कचरा (नीला डिब्बा) कागज, गत्ता, प्लास्टिक, कांच और धातु। इसे रीसायकल (पुनर्चक्रण) के लिए भेजा जाएगा।  
दूषित कचरा (लाल डिब्बा) डायपर, सैनिटरी पैड और मास्क। इन्हें कागज में लपेटकर फेंकना अनिवार्य है।  
खतरनाक कचरा (काला डिब्बा) पुरानी बैटरी, ट्यूब लाइट, कीटनाशक के डिब्बे और ई-वेस्ट। इन्हें सावधानी से अलग रखा जाना चाहिए क्योंकि इनमें हानिकारक रसायन होते हैं। नियमावली में बड़े कचरा उत्पादकों (जैसे होटल, अस्पताल, स्कूल और बड़े संस्थान) के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी संस्थान का क्षेत्रफल 20,000 वर्ग मीटर से अधिक है, कचरा 100 किलो/दिन से ज्यादा निकलता है, या पानी की खपत 40,000 लीटर/दिन से अधिक है, तो उन्हें
ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।  
गीला कचरा परिसर के भीतर ही खाद या बायोगैस के माध्यम से निपटाना होगा।  
हर साल 30 जून तक वार्षिक रिपोर्ट जमा करनी होगी।  सभी नगर परिषद और नागरिकों की भूमिका नगर परिषद ने पुराने डंपसाइट्स को हटाने के लिए 31 अक्टूबर 2026 की समय सीमा तय की है। साथ ही, कचरा बीनने वालों को मुख्यधारा में शामिल कर उन्हें सम्मानजनक काम दिलाने की पहल की जाएगी।       
       अपर समाहर्ता महोदय द्वारा शहरवासियों से अपील की गई है कि वे कचरा न जलाएं और न ही खुले में फेंकें। नियमों का उल्लंघन करने पर चेतावनी, जुर्माना और पर्यावरण मुआवजे के तहत कार्रवाई की जाएगी।  इस अवसर पर सभी नगर निकायों के सभापति, उपसभापति, नगर कार्यपालक पदाधिकारी शेखपुरा, बरबीघा, चेवाड़ा और शेखोंपुरसराय के साथ साथ सभी सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियर और कर्मी आदि उपस्थित थें।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,** 
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 292, दिनांक 11.06.2026 ******************************** *शेखपुरा में कचरा प्रबंधन अब नई नियमावली के तहत: शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में बड़ा कदम* **************************** आज दिनांक 11.06.2026 को श्री संजय कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच की अध्यक्षता में शेखपुरा शहर को प्रदूषण मुक्त, स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से शेखपुरा नगर परिषद ने 'ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2026' लागू कराने की लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंथन सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। अपर समाहर्ता महोदय ने कहा कि इस नई व्यवस्था का लक्ष्य कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निपटान और शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। कचरे का वैज्ञानिक वर्गीकरण और नई नियमावली के अनुसार, अब कचरे को चार अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर निस्तारित किया जाना है। गीला कचरा (हरा डिब्बा) रसोई का कचरा, फल-सब्जी के छिलके और बागवानी का कचरा। इसे खाद या बायोगैस बनाने के लिए उपयोग किया जाएगा। सूखा कचरा (नीला डिब्बा) कागज, गत्ता, प्लास्टिक, कांच और धातु। इसे रीसायकल (पुनर्चक्रण) के लिए भेजा जाएगा। दूषित कचरा (लाल डिब्बा) डायपर, सैनिटरी पैड और मास्क। इन्हें कागज में लपेटकर फेंकना अनिवार्य है। खतरनाक कचरा (काला डिब्बा) पुरानी बैटरी, ट्यूब लाइट, कीटनाशक के डिब्बे और ई-वेस्ट। इन्हें सावधानी से अलग रखा जाना चाहिए क्योंकि इनमें हानिकारक रसायन होते हैं। नियमावली में बड़े कचरा उत्पादकों (जैसे होटल, अस्पताल, स्कूल और बड़े संस्थान) के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी संस्थान का क्षेत्रफल 20,000 वर्ग मीटर से अधिक है, कचरा 100 किलो/दिन से ज्यादा निकलता है, या पानी की खपत 40,000 लीटर/दिन से अधिक है, तो उन्हें ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। गीला कचरा परिसर के भीतर ही खाद या बायोगैस के माध्यम से निपटाना होगा। हर साल 30 जून तक वार्षिक रिपोर्ट जमा करनी होगी। सभी नगर परिषद और नागरिकों की भूमिका नगर परिषद ने पुराने डंपसाइट्स को हटाने के लिए 31 अक्टूबर 2026 की समय सीमा तय की है। साथ ही, कचरा बीनने वालों को मुख्यधारा में शामिल कर उन्हें सम्मानजनक काम दिलाने की पहल की जाएगी। अपर समाहर्ता महोदय द्वारा शहरवासियों से अपील की गई है कि वे कचरा न जलाएं और न ही खुले में फेंकें। नियमों का उल्लंघन करने पर चेतावनी, जुर्माना और पर्यावरण मुआवजे के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सभी नगर निकायों के सभापति, उपसभापति, नगर कार्यपालक पदाधिकारी शेखपुरा, बरबीघा, चेवाड़ा और शेखोंपुरसराय के साथ साथ सभी सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियर और कर्मी आदि उपस्थित थें। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,** *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 11, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 294, दिनांक 11.06.2026          
    ********************************
       *अतिक्रमण के खिलाफ नगर प्रशासन सख्त शेखपुरा और बरबीघा में चला सघन अभियान, वसूला गया जुर्माना* 
****************************
          जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आज नगर परिषद शेखपुरा और बरबीघा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मुख्य मार्गों और व्यस्त सड़कों पर लगने वाली अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित करना और यातायात को सुगम बनाना था। इसी क्रम में शेखपुरा नगर परिषद की टीम ने आज सुबह से ही शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नगर प्रशासन ने दल्लू चौक से होते हुए भोजडीह रोड, हुसैनाबाद रोड और ब्लॉक कैंपस-थाना रोड तक विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और विक्रेताओं से कुल 7500 रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई। पदाधिकारियों ने सभी फुटपाथ विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में वे केवल निर्धारित वेंडिंग जोन में ही अपने ठेले लगाएं। चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण पाया गया, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

         नगर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा भी बरबीघा नगर परिषद शहर के व्यस्त इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। थाना चौक से लेकर फैजाबाद रोड होते हुए झंडा चौक तक चले इस अभियान से अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासनिक टीम ने सड़क किनारे अवैध कब्जा जमाकर बैठे लोगों पर कार्रवाई करते हुए 3500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। नगर परिषद के पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शहर में बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।
बरबीघा और शेखपुरा दोनों ही नगर परिषदों के अधिकारियों ने एक सुर में कहा कि दुकानदारों और राहगीरों की सुविधा के लिए शहर को व्यवस्थित करना जरूरी है। व्यापारियों से अपील की गई है कि वे सड़क की पटरियों पर कब्जा न करें और सरकार द्वारा चिन्हित स्थानों (वेंडिंग जोन) का ही उपयोग करें।
अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा सुश्री प्रियंका कुमारी ने कहा कि आने वाले दिनों में भी प्रशासन द्वारा औचक निरीक्षण तथा अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ-साथ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,** 
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 294, दिनांक 11.06.2026 ******************************** *अतिक्रमण के खिलाफ नगर प्रशासन सख्त शेखपुरा और बरबीघा में चला सघन अभियान, वसूला गया जुर्माना* **************************** जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आज नगर परिषद शेखपुरा और बरबीघा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मुख्य मार्गों और व्यस्त सड़कों पर लगने वाली अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित करना और यातायात को सुगम बनाना था। इसी क्रम में शेखपुरा नगर परिषद की टीम ने आज सुबह से ही शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नगर प्रशासन ने दल्लू चौक से होते हुए भोजडीह रोड, हुसैनाबाद रोड और ब्लॉक कैंपस-थाना रोड तक विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और विक्रेताओं से कुल 7500 रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई। पदाधिकारियों ने सभी फुटपाथ विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में वे केवल निर्धारित वेंडिंग जोन में ही अपने ठेले लगाएं। चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण पाया गया, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा भी बरबीघा नगर परिषद शहर के व्यस्त इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। थाना चौक से लेकर फैजाबाद रोड होते हुए झंडा चौक तक चले इस अभियान से अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासनिक टीम ने सड़क किनारे अवैध कब्जा जमाकर बैठे लोगों पर कार्रवाई करते हुए 3500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। नगर परिषद के पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शहर में बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। बरबीघा और शेखपुरा दोनों ही नगर परिषदों के अधिकारियों ने एक सुर में कहा कि दुकानदारों और राहगीरों की सुविधा के लिए शहर को व्यवस्थित करना जरूरी है। व्यापारियों से अपील की गई है कि वे सड़क की पटरियों पर कब्जा न करें और सरकार द्वारा चिन्हित स्थानों (वेंडिंग जोन) का ही उपयोग करें। अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा सुश्री प्रियंका कुमारी ने कहा कि आने वाले दिनों में भी प्रशासन द्वारा औचक निरीक्षण तथा अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ-साथ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,** *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 11, 2026