बाह: बाह में शराब के नशे में युवक ने किया तांडव, मां-बेटे के साथ की मारपीट
थाना बाह क्षेत्र के गांव होलीपुरा में शराब के नशे में धुत एक युवक ने घर में घुसकर मां-बेटे के साथ मारपीट कर दी। गुरुवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार, प्रवेश कुमार शर्मा (30) और उनकी मां नीलम शर्मा (50) घर पर मौजूद थे, तभी आरोपी युवक पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने दोनों के साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्हें देख