इटावा: भरेह में यमुना की रेत पर मिले मानव कंकाल का पोस्टमार्टम अब पीजीआई सैफई में होगा, DNA रिपोर्ट की जाएगी
Etawah, Etawah | Apr 17, 2026 भरेह थाना क्षेत्र के अंतर्गत 3 दिन पहले यमुना किनारे मिले अज्ञात नरकंकाल का रहस्य सुलझाने के लिए पुलिस ने वैज्ञानिक जांच का सहारा लिया है। शिनाख्त के लिए निर्धारित 72 घंटे की समय सीमा बीत जाने के बाद, कंकाल को शुक्रवार को 3 बजे मुख्यालय पोस्टमार्टम न कराकर अब आयुर्विज्ञान विश्व विद्यालय सैफई भेजा गया है, जहां वैज्ञानिक जांच और डीएन रिपोर्ट संरक्षित की जाएगी।