पुवायां: मुख्यमंत्री खेत खलियान अग्निकांड दुर्घटना सहायता के तहत भाजपा विधायक ने अधिकारियों के साथ 24 किसानों को चेक दिए
दरअसल उपजिलाधिकारी पुवायाँ चित्रा निर्वाल जी के निर्देशन ने कार्यालय कृषि उत्पादन मंडी समिति पुवायां में "मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता" योजना अंतर्गत 24 लाभार्थियों को जनप्रिय पुवायाँ भाजपा विधायक श्री चेतराम जी ने चेक वितरण किये। विधायक जी ने सभी लोगों से कहा कि भाजपा सरकार आपके सुख दुःख में शामिल है।