पटना ग्रामीण: हिजाब विवाद: नुसरत परवीन की जॉइनिंग की तारीख बढ़ी, जॉइनिंग पर सस्पेंस बरकरार
नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला का हिजाब उसके चेहरे से हटा दिया था, इसके बाद से ही उसे महिला यानी कि नुसरत परवीन के जॉइनिंग को लेकर सस्पेंस बरकरार है। पहले ही जॉइनिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर की गई थी लेकिन 31 दिसंबर को भी उन्होंने अपनी नौकरी ज्वाइन नहीं की और अब जॉइनिंग की आखिरी तिथि को बढ़ाकर 7 जनवरी कर दिया गया है।