पटना ग्रामीण: पुनाइचक से गांधी मैदान जाते ऑटो में छूटा युवक का बैग, पुलिस ने बरामद कर सौंपा
एक युवक का ट्रॉली बैग पुनाइचक से गांधी मैदान जाने के दौरान 1 जनवरी को ऑटो में छूट गया था। मामले को लेकर युवक ने थाने में जानकारी दी। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने उक्त ऑटो का पता लगाकर ट्रॉली बैग को बरामद कर लिया और युवक को सुपुर्द किया। शुक्रवार शाम 7:58 पर मामले की जानकारी खुद युवक ने दी है।