सतबरवा: बकोरिया में विवाद के कारण मोहर्रम की दसवीं पर नहीं निकला ताजिया, प्रशासनिक पदाधिकारी मामले को सुलझाने में जुटे
सतबरवा प्रखंड के बकोरिया में मोहर्रम की दसवीं तिथि शुक्रवार को विवाद के कारण ताजिया नहीं उठाया गया। सदर जुल्फिकार अंसारी ने शनिवार सुबह 8 बजे बताया कि नवमी तिथि को ताजिए का चौक भरने के दौरान सड़क हादसा हो गया था। एक पक्ष के लोगों द्वारा उनके पक्ष के एक बुजुर्ग व्यक्ति को पीछे से बाइक से धक्का मार दिया गया था। बाइक चालक के मामा द्वारा लोगों को बुलाकर कई ...