बिसौली: महोरी सराय गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Bisauli, Budaun | May 19, 2026 फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव महोरी सराय में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी महोरी सराय गांव निवासी पूजा पत्नी शेर सिंह की अचानक संदिग्ध हालत में मौत हो गई।