बागपत: भाजपाइयों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांधी गांव में तिरंगा यात्रा निकालकर लगाए भारत माता की जय के नारे
Baghpat, Bagpat | Aug 10, 2025 रविवार को करीब साढे 11 बजे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज ने ग्राम गांधी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी पहचान है, हमारी ताकत है और हमारी आन बान शान है। इसे सदैव ऊंचा रखना हर भारतीय का कर्तव्य है।