नरसिंहपुर: संदिग्ध मौत की जांच की मांग को लेकर वीरकटंगी मानेगांव निवासी पीड़ित परिवार ने एसपी ऑफिस पहुँचकर एसपी को दिया ज्ञापन
नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के बरमान चौकी के ग्राम वीरकंटगी मानेगांव निवासी पीड़ित परिवार के परिजनों ने एक साथ एसपी कार्यालय पहुँचकर एक आवेदन देते हुए बताया कि ओमप्रकाश का शव 21 फरवरी को एक पेड़ पर फांसी के फंदे से संदिग्ध हालत में लटका मिला था। पीड़ित परिजनों ने पूरे घटनाक्रम को लेकर आवेदन देते हुए कार्यवाही की मांग की।