खगड़िया: कृष्णापुरी बलुआही में राजद की बैठक, विधानसभा चुनाव की तैयारी पर हुई चर्चा
कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय खगड़िया में खगड़िया नगर राजद के नगर कमिटी और वार्ड अध्यक्ष की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी धनिकलाल मुखिया एवं पूर्व एमलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव भी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रवक्ता सह नगर प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने की।