खगड़िया: अरैया गांव में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट में दंपति घायल, चल रहा है इलाज
जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत अरैया गांव में बच्चे के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में एक पक्ष से दंपती घायल हो गया। घायल की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के अरैया गांव निवासी कुंदन पासवान एवं उनकी पत्नी स्मिता कुमारी के रुप में किया गया है। घायल ने बताया कि घर के ही दो बच्चा आपस में लड़ रहे थे।