खगड़िया: नगर परिषद क्षेत्र में ऊंची जगह पर शिफ्ट किए जाने की मांग को लेकर बाढ़ पीड़ितों ने सड़क जाम की, आवागमन बाधित
खगड़िया नगर परिषद के वार्ड संख्या- 30 के बाढ़ पीड़ितों ने आज शाम से सड़क को जाम कर दिया है।बाढ़ पीड़ित शहर बलुआही स्थित IDBI बैंक के सामने सड़क को जाम कर दिया है।जिससे एमजी मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है।वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। बाढ़ पीड़ित सरकारी सहायता दिए जाने और पीड़ितों को बापू मिडिल स्कूल में शिफ्ट किए जाने की मांग कर रहे हैं।