गुना नगर: कुसमोदा में पान मसाला गोदाम से ताला तोड़कर पहेली और विमल पान मसाला की 27 बोरी चोरी, मामला दर्ज
गुना कैंट थाना के कुसमोदा में गोदाम में बड़ी चोरी हो गई। 24 अप्रैल को दर्ज मामले में फरियादी अनुराग जैन ने पुलिस को बताया, बीती रात चोरों ने गोदाम के ताले तोड़कर पहली पान मसाला की 22 बोरी, विमल पान मसाला की पांच बोरी सहित कुल 27 बोरी लाखों का माल चोरी कर लिया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर जांच शुरू की है।