गया टाउन सीडी ब्लॉक: दिल्ली-मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद एक्शन में गया फायर ब्रिगेड, बिना NOC वाले होटल और अस्पतालों पर होगी कार्रवाई,होगा सील
दिल्ली और मुजफ्फरपुर में हुए अग्निकांड की घटनाओं के बाद फायर ब्रिगेड विभाग अलर्ट मोड में है। गया जिले में आग से सुरक्षा के मानकों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अस्पतालों, होटलों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट किया जा रहा है।