राठ: धनौरी गाँव में मिड डे मील के भोजन में कीड़े निकलने से ग्रामीणों का गुस्सा भड़का, कहा- गंदा खाना मिलता है
Rath, Hamirpur | Jul 24, 2026 राठ तहसील क्षेत्र के धनौरी गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्रों के लिए बनने वाले दोपहर के भोजन में कड़े निकलने से छात्रों और अभिभावकों सहित ग्रामीणों में आक्रोश पनप उठा। जिसके बाद आज शुक्रवार को ग्रामीणों ने सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर संबंधित प्रधानाचार्य के विरुद्ध निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।