बिछिया: अंजनियां में कछुटिया नाला के पास एक माह से खराब पड़ा हैंडपंप, ग्रामीणों ने विभाग से मांगी मदद..!
अंजनियां-बम्हनी रोड के बीच झिगराघाट क्षेत्र में कछुटिया नाला के पास स्थित सार्वजनिक हैंडपंप पिछले एक माह से खराब पड़ा है। भीषण गर्मी के बीच हैंडपंप बंद होने से राहगीरों तथा रहवासी परिवारों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।10 जून को दोपहर 1 बजे स्थानीय लोगों ने समस्या की जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से हैंडपंप से पानी नहीं निकल रहा है