शाहगंज: असरखपुर गांव में चकमार्ग निर्माण की मांग को लेकर किसान मोबाइल टावर पर चढ़ा, तीन घंटे बाद शुरू हुआ काम
जौनपुर के खुटहन क्षेत्र के शेख असरखपुर गांव में गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे चकमार्ग निर्माण की मांग को लेकर एक किसान मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने चेतावनी दी कि यदि तत्काल निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वह नीचे कूदकर जान दे देगा। इस घटना से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। गांव निवासी सतीश कुमार यादव का आरोप है