बिंदकी: सीतापुर में पिता द्वारा गोली मारने से बेटे की मौत, बहू गंभीर घायल, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र के सीतापुर गांव में एक दिन पहले बुधवार की सुबह घरेलू विवाद के चलते पिता रामखेलावन उर्फ रामविलास ने अपने बेटे अवनीश वर्मा व बहू प्रियंका उर्फ मनीषा वर्मा को गोली मार दी थी। अवनीश की मौत हो गई थी। इस मामले में अवनीश के साले ने बहन के ससुर, सास, देवर व देवरानी के खिलाफ बुधवार तथा गुरुवारकी मध्य रात 12 बजे मुकदमा दर्ज कराया है।