जांजगीर: जांजगीर नैला में जल आवर्धन योजना से हसदेव नदी से मिलेगा शुद्ध पेयजल, निर्माण कार्य तेजी से शुरू
जांजगीर-चांपा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जांजगीर-नैला की जल आवर्धन योजना का निरीक्षण किया। इस योजना के तहत हसदेव नदी से घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य है। कलेक्टर ने पाइपलाइन विस्तार, ओवरहेड टैंक निर्माण और बिरगहनी स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का जायजा लिया। उन्होंने गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।