देवघर कॉलेज में नववर्ष सह सोहराय मिलन समारोह मनाया गया। इसमें बतौर और मुख्य अतिथि पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव शामिल हुए। कटोरिया के भाजपा विधायक पूरनलाल टुडू को विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल किया गया था। मौके पर छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सामूहिक नृत्य, गीत और संगीत आदि प्रस्तुत किया।