कासगंज: नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को सोरों कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोरों कोतवाली पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आरोपी का नाम मंकू उर्फ अवनीश पुत्र छोटे लाल है। गिरफ्त में आया आरोपी सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव गंगपुर का रहने वाला है। गिरफ्त में आए आरोपी पर एक नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर अगवा कर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। जिस मामले में आरोपी वांछित चल रहा था।