बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के छोटी बिहार में दबंगों ने दो युवकों के साथ की मारपीट
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के छोटी बिहार में दबंगों द्वारा दो युवकों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मामूली कहासुनी के बाद दबंगों द्वारा युवकों के साथ मारपीट की गई है।